वाराणसी, अक्टूबर 12 -- कोडीन कफ सिरप तस्करी नेटवर्क की जांच Varanasi News: लखनऊ, विशेष संवाददाता। एसटीएफ कोडीन कफ सिरप की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी के बहुचर्चित मामले में 10 और सक्रिय तस्करों की तलाश में जुटी है। एसटीएफ ने मामले में मुख्य आरोपित शुभम जायसवाल समेत चार के विरुद्ध कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल करने के बाद उनके अन्य सक्रिय साथियों की तलाश तेज की है। दुबई भाग निकले शुभम जायसवाल व उसके मौसेरे भाई गौरव का प्रत्यपर्ण कराने के लिए आरोपपत्र दाखिल किए जाने की सूचना केंद्रीय एजेंसियों को दी है। एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि आरोपी शुभम के पिता के नाम रांची (झारखंड) में मेडिकल फर्म सैली ट्रेडर्स का पंजीकरण कराया गया था। इस फर्म के जरिए वाराणसी निवासी शुभम ने कोडीन कफ सिरप की अवैध सप्लाई की बड़ी चेन पूर्वांचल व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ...