Varanasi News: एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी
वाराणसी, जुलाई 8 -- Varanasi News: हरहुआ। स्थानीय पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर स्थित एक घर से मंगलवार दोपहर एलपीजी गैस सिलेंडर चुरा लिया गया। श्यामसुंदर जायसवाल के मकान में घुसा चोर किचन में रखा सिलेंडर उठा कर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में युवक बाइक पर गैस सिलेंडर ले जाते दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान में जुटी है। चौक पुलिस ने गत पांच जुलाई की रात तलवार दिखाकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी बाबर अली को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। चौक के गुदड़ी बाजार निवासी बाबर के पास से तलवार भी बरामद हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.