वाराणसी, नवम्बर 19 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने देव दीपावली की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को घाटों का निरीक्षण किया। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। अफसरों के मुताबिक, 24 नवंबर को एयर शो की तरह ही सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान वीवीआईपी अतिथियों के आगमन, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, नौका संचालन, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए गए। सीपी ने बताया कि देवदीपावली के लिए 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आगमन की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों पर 25 से अधिक ...