वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। एयर शो के चलते शहर के विभिन्न इलाकों में लगे यातायात प्रतिबंधों पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को वेबिनार में सभी व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बनारस में एतिहासिक एयर शो का पूरा समर्थन है लेकिन इसके नाम पर अनावश्यक रूप से आम लोगों, व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन, महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि काशी में पहली बार आयोजित भव्य एयर शो का समस्त व्यापारी समाज हृदय से अभिनंदन करता है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एयर शो: दर्शकों से करें शालीन व्यवहार: सीपी लेकिन, जिला प्रशासन के रवैये पर घोर आपत्ति है। अधिकारियों ने व्यापारिक संग...