वाराणसी, अक्टूबर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एयर शो देखने के लिए निजी वाहनों से जो लोग आएंगे, उनके लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल है। खास यह कि सबसे नजदीकी पार्किंग में स्थान पाने के लिए पहले आना होगा। जैसे-जैसे नजदीक वाले पार्किंग स्थल भरते जाएंगे, वैसे-वैसे वाहनों को पास के दूसरे पार्किंग स्थलों तक डायवर्ट किया जाता रहेगा। यह जानकारी मंडलायुक्त एस.राजलिंगम और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में यूपी-65 के अलावा अन्य वाहनों को प्रतिबंधित करने की खबरें सामने आई थीं। इस तरह की व्यवस्था नहीं है। किसी भी जिले के नंबर के यात्री वाहन प्रवेश कर सकेंगे। अंतरजनपदीय बड़े वाहनों को लेकर बताया कि ट्रैफिक प्लान सुबह 8 बजे लागू हो जाएगा। सभी मालवाहक, बसों (रोडवेज/ प्राइवेट), टेम्पो ट्रेवलर/ अर्बेनिया बसों क...