Varanasi News: एयर शो : घाटों की लेवलिंग शुरू, 30 किमी लंबाई में लगेंगे बैरिकेड
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी में एयर शो की तैयारियां तेज हो गई हैं। डोमरी स्थित गंगा घाट का समतलीकरण (लेवलिंग) शुरू हो गया है। लोकनिर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) जेसीबी, रोड रोलर और श्रमिकों को लगाकर यह काम करा रहा है। फिलहाल जिन जगहों पर गंगा का जलस्तर काफी कम हो गया है, वहां समतलीकरण कराया जाएगा। वायुसेना के शौर्य और साहस को प्रदर्शित करने के लिए वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्तूबर को एयर शो होना है। इसके लिए आदिकेशव घाट से अस्सी घाट तक 30 किमी (दोनों ओर 15-15 किमी) की लंबाई में बैरिकेड लगाए जाएंगे। सभी घाटों पर आने-जाने वाले रास्तों और एयर शो के दायरे में आने वाले मार्गों पर बैरियर भी लगेंगे। ये काम पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) करा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि डोमरी और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.