Varanasi News: एयर शो: 'जउन जीवन में ना देखल गयल ऊ आज देख लेहली...'
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी/सारनाथ, हिटी। गंगा-वरुणा का संगम सरायमोहाना घाट गुरुवार को लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के 'संगम' का गवाह बना। हजारों की भीड़ से गुलजार घाट पर लोग आसमान में टकटकी लगाए थे। कच्चा घाट होने से उड़ रही धूल और धूप भी इन्हें विचलित नहीं कर पाई। क्या युवा, बच्चे और महिलाएं और बुजुर्ग, सबकी आंखों में चमक थी और दिल में रोमांच। इन्हीं में शामिल थे जीवन के 70 वसंत देख चुके बुजुर्ग शारदा प्रसाद, देवीदयाल और अन्य लोग। ज्यों ही वायुसेना के हेलीकॉप्टरों और विमानों ने करतब दिखाना शुरू किया, शारदा प्रसाद बरबस बोल पड़े 'जउन जीवन में ना देखल गयल ऊ आज देख लेहली, कई बार जहाज देखल गयल लेकिन एतना पास से पहली बार देखल गयल'। कक्षा 6 के छात्र वेदांत, कक्षा 11 की छात्रा साधना और नेहा बोलीं, पहली बार एयर शो देखना यादगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.