वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वायु सेना के एयर शो से जुड़ीं जिज्ञासाएं शांत करने के लिए लोग गूगल पर सर्च करते रहे। लाइव स्ट्रीम एयर शो और पास के लिए सर्च किया गया। वहीं 'एयर शो वाराणसी', 'एयर शो टाइमिंग', 'मिग 29', 'एयर शो लाइव स्ट्रीम' 'एयर शो पास', 'विंग्स ओवर गंगेज', 'लाइव एयर शो', 'राफेल', 'नमो घाट', 'एयर शो टिकट', 'फाइटर जेट', 'लाइव एयर शो टुडे' जैसे शब्द गूगल पर लोगों ने ज्यादा सर्च किए। एयर शो को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि वे मौके पर ही वीडियो और रील तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहे। फेसबुक, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के दूसरे मंचों पर साझा करने के लिए अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाते दिखे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: हवा में मूव, लूप, वर्टिकल चार्ली और यू-टर्न का रोमांच किसी ने विमानो...