Varanasi News: एयर शो: वायुसेना का दमखम देख बनारसी बम-बम
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- घाटों पर उमड़ा एयर शो का उत्साह Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मंदिर की घंटियों और कचौड़ी-जलेबी के साथ इत्मिनान से दिन शुरू करने वाला बनारस आज तनिक जल्दबाजी में था। 8 बजकर 30 मिनट होते-होते इस जल्दबाजी का रुख घाटों की तरफ हो चुका था। मुस्तैद पुलिस की निगाहों से बचते, सख्त बैरियरों के बीच से जगह बनाते और गलियों की भूलभुलैया की अपनी जन्मजात समझ का भरपूर इस्तेमाल करते बनारसी नजदीकी घाटों तक पहुंचने की जद्दोजहद में जुट गए। हालांकि एयर शो की पहली उड़ान 11.40 बजे होनी थी मगर यहां तो हर कदम घाटों की तरफ और हर नजर आकाश में ही थी। पिछले कई दिनों से हवा में आते-जाते युद्धक विमानों की गर्जना यूं भी बनारसियों के लिए नया अनुभव था। ऐसे में गुरुवार को एयर शो के पहले दिन भीड़ जुटनी ही थी, जुटी भी। घाटों पर चार दिन पहले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.