Varanasi News: एयर शो: नजदीकी पार्किंग भरने के बाद दूसरी ओर भेजे जाएंगे वाहन
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। बनारस में 22, 24 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारी के क्रम में अधिकारियों ने बुधवार को भी पार्किंग आदि पर होमवर्क किया। महाकुम्भ की तरह भीड़ प्रबंधन के साथ पार्किंग की तैयारी है। पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। शहर और गंगा के उस पार 44 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। घाट किनारे के पार्किंग स्थलों तक वाहन आएंगे। जैसे ही ये स्थल भर जाएंगे, पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर दूसरे वाहनों को घाटों के नजदीकी पार्किंग एरिया की ओर आने से रोक दिया जाएगा। दूसरे पार्किंग स्थलों की ओर वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। पार्किंग स्थलों के भरने की सूचना भी प्रसारित की जाती रहेगी। भीड़ को लेकर भी यही नीति अपनाई जाएगी। जिस ओर लोगों की संख्या अधिक हो जाएगी, उस ओर जाने से रोक कर नजदीकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.