वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विमानों का संचालन नहीं हो पाया। इस दौरान इंडिगो का हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे का विमान निरस्त रहा। एयर इंडिया एक्सप्रेस मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली और शारजाह के विमान रीशेड्यूल करके रवाना किए गए। एयर शो के दौरान तीन घंटे फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ को लेकर पहले से ही नोटम पहले से ही जारी किया गया है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि 26 अक्तूबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इस संबंध में यात्रियों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: एयर पोर्ट पर नोटिस टू एयरमैन लागू विमानो के लैंडिग टेकऑफ पर पाबंदी यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एयरपोर्ट पर कल से बदल जाएगा ...