वाराणसी, अक्टूबर 21 -- Varanasi News: वाराणसी। एयर शो के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने गंगा किनारे जर्जर और पुराने भवनों, छतों, छज्जों पर लोगों के एकत्र होने रोक लगा दी है। इस संबंध में 424 जर्जर भवनस्वामियों को चेतावनी जारी की गई है। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार कोतवाली जोन में 215, ​दशाश्वमेध जोन में 122, ​भेलूपुर जोन में 70, आदमपुर जोन में 17 जर्जर भवनों के मालिकों को चेतावनी जारी की गई है। एयर शो के दौरान लड़ाकू विमानों के प्रदर्शन से उत्पन्न होने वाले कंपन और भारी भीड़ के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इसके अनुसार जिन भवनों, छतों या बालकनियों में दरारें, झुकाव या प्लास्टर गिरने की समस्या हो वहां एयर शो देखने के लिए किसी को आमंत्रित न किया जाए। यह भी पढ़ें- काशी की गंगा के ऊपर गरजे सुखोई, तेजस और जगुआर; एयर शो के लिए ग...