वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाददाता। शहर स्थित नमो घाट पर आयोजित एयर शो को देखते हुए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर विमानों के संचालन को लेकर विशेष प्रतिबंध लागू किया गया है। इसके तहत नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) जारी कर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक यात्री विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ पर रोक लगाई गई है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन निर्धारित समय के दौरान यह प्रतिबंध प्रभावी है। इस प्रतिबंध के चलते वाराणसी से दूसरे शहरों के लिए संचालित होने वाली कई उड़ानों को रीशेड्यूल किया गया है, जबकि कुछ उड़ानें रद्द भी की गई हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए संबंधित एयरलाइंस की ओर से पहले ही मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर उड़ानों में हुए बदलाव की जानकारी दी गई है। यह भ...