वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी संदीप कुमार शुक्रवार को मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वह स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाली कंपनी जीएमआर और जीनस के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्हें डिस्प्ले के माध्यम से मीटर की जानकारी दी गई। इसके बाद एमडी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सोशल मीडिया पर उपभोक्ताओं की आई शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने अपने सामने तीन उपभोक्ताओं को फोन करा कर उनकी समस्याएं जानीं और उनका निस्तारण कराया। एमडी ने हिदायत दी कि उपभोक्ताओं की समस्याएं नजरंदाज नहीं होनी चाहिए। बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पूर्वांचल डिस्कॉम के नए एमडी कार्यभार ग्रहण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...