वाराणसी, नवम्बर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएमएआई) की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (एनआईआरसी) और वाराणसी चैप्टर के 'उत्तर प्रदेश एमएसएमई कॉन्क्लेव-2026' में डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य विशेष अतिथि होंगे। आईसीएमएआई वाराणसी चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को प्राचार्य से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कार्यक्रम समन्वयक एवं वाराणसी चैप्टर की प्रोफेशनल डेवलपमेंट (पीडी) समिति के अध्यक्ष नीरज विश्वकर्मा, वाराणसी चैप्टर अध्यक्ष केएन चौबे, सचिव सुजॉय मुखर्जी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...