वाराणसी, सितम्बर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। विधान परिषद सदस्य स्नातक एवं शिक्षक वाराणसी खंड निर्वाचन के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। मंडलायुक्त परिसर स्थित अपर आयुक्त (प्रथम) न्यायालय में प्रक्रिया होगी। रिटर्निंग अधिकारी एवं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने स्थानीय स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर है। यह भी पढ़ें- यूपी: 11 MLC सीटों के लिए इन जिलों की खाक छानेंगे उम्मीदवार, जानें किस-किस का खत्म हो रहा कार्यकालनामांकन प्रक्रिया की जानकारी सोमवार को दिनभर परिसर में तैयारी और बैठकों का दौर जारी रहा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अपर आयुक्त (प्रशासन) आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में निर्वाचित स्नातक सदस्य आशुतोष सिन्हा तथा शिक्षक सदस्य लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 06 दिसम्बर को समाप...