Varanasi News: एमएलसी चुनाव की तैयारियों की हुई समीक्षा
वाराणसी, अगस्त 27 -- Varanasi News: वाराणसी। वाराणसी-मिर्जापुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सपा प्रत्याशी एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव की चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को हुई। सर्किट हाउस में हुई बैठक में पार्टी के नेतागण, शिक्षकगण, शिक्षाविद् एवं पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने की। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं धन्यवाद ज्ञापन सह प्रभारी बौद्ध अवधेश आंबेडकर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.