वाराणसी, जुलाई 16 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएएमस बीएचयू में एमएबीबीएस छात्रों पर फर्जी उपस्थिति लगाने का आरोप लगा है। इस संबंध में एक युवक ने एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) से भी शिकायत की है। आरोप है कि सात जुलाई को माइक्राबायोलॉजी विभाग में प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान एमबीबीएस प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने अनुपस्थित एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के तीन छात्रों की फर्जी उपस्थिति दर्ज की है। परीक्षा में अनुपस्थित छात्र एक कैंप में गए थे। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। हालांकि इस मामले में अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...