Varanasi News: एमएड के शिक्षार्थियों को दिया कौशल प्रशिक्षण
वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के शिक्षा संकाय में नर्चरिंग लाइफ स्किल्स सेल की तरफ से शुक्रवार को एमएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास सत्र का आयोजन किया गया। शिक्षा संकाय प्रमुख प्रो. सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लगभग 60 विद्यार्थी सत्र में शामिल हुए। संकाय की प्रो. मीनाक्षी सिंह ने विद्यार्थियों को प्रभावी पाठ्यवृत्त तैयार करने और नौकरी के लिए पेशेवर कवरिंग लेटर लिखने के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत और व्यावसायिक शक्तियों की पहचान और प्रस्तुत करने और कमजोरियों को सुधार के अवसर के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन नर्चरिंग लाइफ स्किल्स सेल के समन्वयक डॉ. सोमू सिंह और सह-समन्वयक डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.