Varanasi News: एटीएस कार्यालय के सामने बंद फ्लैट में लगी आग
वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पहड़िया स्थित अशोक बिहार कॉलोनी फेज-1 के एटीएस कार्यालय के सामने स्थित तीन मंजिला फ्लैट में बुधवार दोपहर आग लग गई। लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर गए हुए थे। आग से एसी, टीवी, फ्रिज, पंखे समेत करीब चार लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया। फ्लैट मालिक राज किशोर सिंह के बेटी की नवंबर में शादी तय है, ऐसे में घटना से घर में खुशी का माहौल अचानक चिंता में बदल गया। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज गांव निवासी राज किशोर सिंह अशोक बिहार कॉलोनी फेज-1 स्थित तीन मंजिला फ्लैट में परिवार के साथ रहते हैं। भवन के प्रथम तल पर दूसरा परिवार निवास करता है, जबकि ऊपर के दो तल पर राज किशोर सिंह का परिवार रहता है। मंगलवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.