वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। ज्ञानपुर क्षेत्र में चकवां गांव (घनश्याम) के शिवलाल मौर्य का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने उनके खाते से 1.15 लाख रुपये उड़ा दिए। मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की अपील की। शिवलाल मौर्य ने बताया कि उनका खाता एसबीआई की गोपीगंज शाखा में है। वह 16 अगस्त को रुपये निकालने गए थे। इस दौरान जालसाज ने उन्हें झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसने पांच बार में उनके खाते से रुपये निकाले। वाराणसी शहर से 46,040, भगवती कॉम्प्लेक्स (मिर्जामुराद) से 40 हजार और अन्य स्थानों से रुपये निकाले गए। बताया कि ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल बैंक स्टेटमेंट निकलवाया। मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी। उन्होंने अज्ञात जा...