वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। औसानगंज स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को पुलिस आयुक्त मोहित जायसवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। प्रदेश सरकार की पहल पर 'छात्र संवाद' कार्यक्रम कॉलेज के स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में आयोजित किया गया। अधिकारियों ने छात्रों को सिविल सर्विसेज और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने का मंत्र दिया और अपने अनुभव साझा किए। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि असफलता से निराश होने के बजाए एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ते रहे तो आपको सफल होने से कोई नही रोक सकता है। छात्र जीवन का यह समय बहुत महत्वपूर्ण होता है, जब हमें अपनी दिशा तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यहां हर विधा के विद्यार्थियों के लिए जगह है। जिलाधिका...