वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में जटिल बीमारियों की पहचान और इलाज को अधिक सटीक बनाने में आधुनिक तकनीक मददगार होगी। जैव रसायन विभाग में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक लिक्विड क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रोमेट्री (एलसी-एमएस) सुविधा शुरू की गई है। सोमवार को इसका शुभारंभ बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। इससे नवजात शिशुओं और बच्चों में जन्मजात मेटाबॉलिक एवं आनुवंशिक विकारों की पहचान के साथ विटामिन, हार्मोन और अमीनो एसिड की सटीक जांच होगी। साथ ही, मरीजों को दी जाने वाली दवाओं के स्तर की निगरानी भी की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: महिला अस्पताल में हार्मोनल जांच शुरूनई सुविधा से सटीक जांच उद्घाटन समारोह में कुलपति ने कहा कि अनुसंधान का स्तर...