वाराणसी, सितम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। गवर्मेंट संस्कृत कॉलेज को संस्कृत विश्वविद्यालय का स्वरूप दिलाने में महती भूमिका निभाने वाले पं. कमलापति त्रिपाठी की 121वीं जयंती मंगलवार, ऋषि पंचमी पर श्रद्धा के साथ मनाई गई। योग साधना केन्द्र में आयोजित समारोह में उनकी राष्ट्रसेवा, संस्कृत-संरक्षण, शिक्षा, संस्कृति और लोकमंगल से जुड़े कृतित्वों का स्मरण किया गया। उनकी सांस्कृतिक दृष्टि को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के कुलपति प्रो. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पं. कमलापति त्रिपाठी का जीवन राष्ट्र, समाज, शिक्षा और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रेरक अध्याय है। वह एक राजनेता ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता, विचारशील लेखक, पत्रकार और भारतीय सांस्कृतिक चेतना के सजग प्रहरी भी थे। यह भी पढ़ें...