वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी। पुलिस कार्यालय कमिश्नरेट वाराणसी में सोमवार को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थाना जंसा में तैनात उप निरीक्षक सना उल्लाह और प्रधान लिपिक कार्यालय के उर्दू अनुवादक रिफअत हुसैन को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। पुलिस आयुक्त ने दोनों कर्मचारियों के दीर्घ, उत्कृष्ट और समर्पित सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों ने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया। उनका योगदान पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।इस दौरान पुलिस आयुक्त ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय...