Varanasi News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एयरपोर्ट पर स्वागत
वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: वाराणसी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सर्किट हाउस में पहुंचे ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से मुलाकात की। इसके बाद वह रोहनिया स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। रात करीब आठ बजे वह लखनऊ रवाना हो गए। बाबतपुर एयरपोर्ट पर संजीव कुमार सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, अमित कुमार पटेल, जगदीश जायसवाल, ओमप्रकाश, प्रदीप कुमार और शैलेश पांडेय ने स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.