Varanasi News: उत्पीड़न से क्षुब्ध रिक्शाचालक की खुदकुशी की कोशिश
वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। पुलिस उत्पीड़न से क्षुब्ध रिक्शाचालक 45 वर्षीय राजेश कुमार पांडेय ने सोमवार को कैंट क्षेत्र में ब्लेड से गर्दन रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। पक्की बाजार में उसे सड़क पर लहूलुहान पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गर्दन पर करीब 12 सेंटीमीटर गहरा घाव होने से उसकी हालत गंभीर है। केराकत क्षेत्र (जौनपुर) में अईलीपुर गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय जलालीपुरा-तेलियाना फाटक क्षेत्र रहता है। रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका आरोप है कि पिछले दिनों उसके घर में चोरी हुई थी। चौक पुलिस सोमवार को पूछताछ के लिए उसे थाने ले गई। थाने में उसकी बुरी तरह पिटाई की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.