Varanasi News: उज्ज्वला के 450 लाभार्थियों में सब्सिडी का हुआ वितरण
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर (रीफिल) वितरण की सब्सिडी अभियान का लखनऊ में हुए शुभारंभ का सर्किट हाउस में सीधा प्रसारण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष (प्रशासक) पूनम मौर्य ने 450 लाभार्थियों को सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक दिया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि धनतेरस और दीपावली पर लाभार्थियों को केंद्र और राज्य सरकार ने उपहार दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नि:शुल्क गैस सिलेंडर से गरीब महिलाओं को काफी सहूलियत हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण वल्लभ सिंह ने बताया कि जिले में कुल 2,69,923 उज्ज्वला कनेक्शन हैं। यह भी पढ़ें- Orai ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.