वाराणसी, अगस्त 24 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.) के यौम-ए-पैदाइश के उपलक्ष्य में 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर मरकजी यौमुन्नबी कमेटी की ओर 25 जुलाई की रात में जुलूस निकलेगा। वहीं अलग-अलग जगह पर नातिया मुकाबले होंगे। इसके मद्देनजर सजावटी सामानों का बाजार सज गया है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में तैयारियां तेज हैं। मरकजी यौमुन्नबी कमेटी की ओर से रात 9 बजे हड़हा सराय से जुलूस निकलेगा। यह नया चौका, छत्तातले, नारियल बाजार, नई सड़क, अलकुरैश मस्जिद, शेख सलीम फाटक, नई सड़क, रहीम शाह बाबा दरगाह होते बंशीधर कटरा पहुंचेगा। यहां नातिया मुकाबला होगा। इसके साथ ही अर्दली बाजार, पक्की बाजार, नई सड़क, दालमंडी, बड़ी बाजार, पीलीकोठी, लोहता, मदनपुरा, पड़ाव और रामनगर समेत अन्य इलाकों में सजा...