Varanasi News: इस्लाम में महिलाओं का है काफी महत्व
वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी)। गोलाघाट स्थित अजाखानए बनी हाशिम में मजलिस सजी। मौ.सय्यद फरमान रजा नजफी ने कुरआन की तिलावत की। इसके बाद शुरू हुई मजलिस में शहंशाह मिर्जापुरी, यूसुफ रिजवी रईस, बाकर रजा, अली नकी आदि शायरों ने कलाम पेश किए। पैगम्बर मोहम्मद (स.) की बेटी फातमा जहरा की शहादत दिवस पर मौ. तौसीफ अली ने कहा की इस्लाम की रक्षा में जनाबे फातमा जहरा का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में महिलाओं का बड़ा महत्व है। इस मौके पर मजहर हुसैन, इनाम रजा, मो.मेहंदी, समर अब्बास, आफताब हुसैन, बालिस्टर हुसैन, सिकंदर हुसैन, इमरान, आसिफ इकबाल, बाकर रजा,युसूफ रिजवी, मोहम्मद, सय्यद अख्तर रजा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.