वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। दुर्गाकुंड मार्ग स्थित इस्कॉन परिसर में मुख्य महोत्सव का शुभारंभ भोर में 4:30 बजे मंगला आरती से हुआ तो मध्यरात्रि में प्रभु के लड्डू गोपाल स्वरूप का 51 प्रकार के द्रव्यों से महाभिषेक किया गया। अगले चरण में 51 प्रकार के पुष्पों से देव विग्रह का महापुष्पाभिषेक किया गया। 101 प्रकार के व्यंजनों का भोग ठाकुरजी को अर्पित किया गया। इससे पहले भगवान की लीलाओं से जुड़े प्रसंगों पर प्रवचन हुआ। कलाकारों और स्कूली बच्चों ने गायन, वादन और नर्तन पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। भक्तिमय प्रस्तुतियों का क्रम देर रात तक चलता रहा। मध्यरात्रि में श्रीराधा-कृष्ण के शृंगार झांकी के दर्शन कर भक्तगण निहाल थे तो मंदिर से बाहर एक झूले पर भगवान के लड्डू गोपाल स्वरूप को प्रतिष्ठित किया गया था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: 'नंद घ...