वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के धातुकर्म अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. कमलेश कुमार सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) से शुद्ध सोना और तांबा निकालने की तकनीक दुनिया के साथ साझा की है। रूस के नालचिक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन जिओ-सस्टेनिबिलिटी ब्रिक्स-2026 में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कचरे के पुनर्चक्रण पर अपना शोध प्रस्तुत किया। ब्रिक्स विशेषज्ञ काउंसिल के आधिकारिक सहयोग से 23 से 25 सितंबर तक आयोजित इस सम्मेलन का विषय 'वैश्विक बदलाव के दौर में भू-भौतिकीय प्रक्रियाएं, पर्यावरणीय स्थिरता और प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण प्रबंधन' था। आयोजन रूस की कबार्डिनो-बालकारियन स्टेट यूनिवर्सिटी और हाई-माउंटेन जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट की तरफ से किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: ई-वेस्ट...