वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के खजुरी स्थित एक क्लीनिक में मरीज के इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पांडेयपुर निवासी मो. इरफान के अनुसार उनके भाई मो. इरशाद का 28 सितंबर से क्लीनिक में इलाज चल रहा है। 29 सितंबर की शाम करीब छह बजे वह भाई का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। इरफान का आरोप है कि भाई ने इलाज में लापरवाही की जानकारी दी। इस पर उन्होंने डॉक्टर डा. फैसल से इस संबंध में सवाल किया। आरोप है कि डॉक्टर ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर उनके व साथी के साथ मारपीट की। इरफान ने मरीज को कहीं और ले जाकर इलाज कराने और ऐसा नही...