Varanasi News: इंटरनेट केबल में ऑफर के नाम पर 17 हजार ठगे
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- Varanasi News: वाराणसी। जियो फाइबर में ऑफर दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग ने 16,999 रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर सिगरा थाना क्षेत्र के चंदुआ छित्तूपुर निवासी रजनीकांत मिश्रा ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। रजनीकांत मिश्रा के मोबाइल पर अजमल नामक व्यक्ति ने फोन किया। उसने जियो फाइबर में ऑफर दिलाने की बात कहकर उन्हें झांसे में लिया। बातचीत के दौरान ठग ने रजनीकांत से 16,999 रुपये एक खाते में ट्रांसफर करा लिये। रकम ट्रांसफर होने के बाद ठगी का पता चला। पीड़ित के अनुसार, जिस खाते में रुपये भेजे गए, उसमें खाताधारक का नाम अजमल प्रदर्शित हो रहा था। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बैंक प्रबंधक को ग्राहक बनकर 14.94 लाख की साइबर ठगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.