Varanasi News: आसमानी उत्सव के लिए अंतिम दिन उमड़ा बनारस
वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वीआईपी मूवमेंट में हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट से चौंककर आसमान ताकने वाले बनारसियों में पिछले एक सप्ताह में खासा बदलाव आया है। अब वे देश की उन्नत वायुशक्ति से बखूबी परिचित हो चुके हैं। इतना कि आसमान की तरफ बिना देखे भी बता दें कि हेलीकॉप्टर गुजर रहा है या कोई फाइटर जेट। इसका पूरा श्रेय भारतीय वायुसेना के तीन दिनी 'एयर शो' है। रविवार को इस आसमानी उत्सव का अंतिम दिन था जिसमें बनारस घाटों और छतों की तरफ उमड़ पड़ा था। रविवार यूं भी खास था। सदियों से आस्था का केंद्र रामनगर की रामलीला में 'राजगद्दी' लीला भोर में संपन्न हुई। आरती, दर्शन और मेला भ्रमण में सात बजे तो बनारस ने लगे हाथ घाटों का रूख कर लिया। गंगापार रामनगर, बलुआ घाट, कोदोपुर, कटेसर, डोमरी और बहादुरपुर के कच्चे घाटों पर जैसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.