Varanasi News: आश्रय स्थल में लगाए चार्जिंग प्वाइंट : नगर आयुक्त
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। सावन मास मेला के दृष्टिगत श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुगमता के लिए नगर निगम भी अलर्ट है। शनिवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने टाउनहाल के आश्रय स्थल से विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार तक का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने टाउनहाल आश्रय स्थल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तत्काल चार्जिंग प्वाइंट्स स्थापित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने संपूर्ण मार्ग में स्ट्रीट लाइट, सीवर और सड़कों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवर मार्ग के सभी सार्वजनिक शौचालयों में नियमित सफाई होनी चाहिए। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, जलकल के अभियंता तथा निगम के सफाई निरीक्षक आदि साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.