वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी। आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्क में प्राचीन मुड़ीकट्टा बाबा मंदिर के आसपास निर्माण कार्य को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। बुधवार को नगर निगम की कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गहरा रोष दिखा। स्थानीय निवासियों राज, प्रसून, सुरेश ने कहा कि मंदिर परिसर के सुंदरीकरण के तहत कार्य कराया जा रहा था। नगर निगम ने बिना कोई नोटिस दिए कार्रवाई की। पार्क का गेट तोड़ते हुए बुलडोजर पार्क में घुसा और कार्रवाई की। इस दौरान बिजली का तार भी टूट गया है। नंगा तार रेलिंग के सहारे पड़ा है। इससे कोई हादसा भी संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...