वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित विनय कुंज अपार्टमेंट में गणपति बप्पा मोरया की अनुगूंज है। प्रमोद तिवारी का परिवार बीते एक दशक से काशी में बप्पा का मंडप सजा रहे हैं। मुंबई से ही बप्पा बाकायदे रिजर्वेशन टिकट पर काशी आते हैं। गमक का व्यवसाय करने वाला परिवार मुंबई में पांच दिन का और काशी में दस दिवसीय गणेश उत्सव मनाता आ रहा है। संध्या आरती में सुखकर्ता दु:ख हर्ता वार्ता विंघ्ना...आरती के बाद भजनामृत रसवर्षा में भक्त भींगे तो प्रसाद का आनंद भी उठाए। 25 सितंबर को गजानन की मूर्ति का विसर्जन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...