Varanasi News: आयुर्वेद विद्यार्थियों ने चिकित्सकीय नैतिकता का लिया संकल्प
वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय की ओर से शुक्रवार को उडुप्पा सभागार में धन्वंतरि जयंती एवं शिष्योपनयन संस्कार का आयोजन हुआ। इसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने सदाचार, चिकित्सकीय नैतिकता एवं मानव सेवा की शपथ ली। अतिथियों ने मेडेलियन प्रदान कर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शिष्योपनयन संस्कार विद्यार्थियों में आयुर्वेद की ज्ञान परंपरा, गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं संस्थान के प्रति आत्मीयता विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संस्थान के प्रति समर्पण, निष्ठा और सामूहिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।पद्मश्री यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पूजे गए भगवान धन्वंतरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.