वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। एम्स की तर्ज पर जनपद में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (आयुर्वेद एम्स) की आगामी सत्र से पढ़ाई शुरू होने जा रही है। यह कक्षाएं अस्थायी भवन में संचालित होंगी। जिला प्रशासन ने भवन की तलाश शुरू कर दी है। भदरासी (आराजीलाइन) स्थित आयुर्वेद भवन, नेचुरोपैथी सेंटर चौबेपुर सहित आधा दर्जन स्थलों का डीएम ने सर्वे कराया है। माह के अंत तक निर्णय की उम्मीद है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले बजट में देश में तीन नए आयुर्वेद शोध संस्थान बनाने की घोषणा की थी। इसमें से एक काशी में प्रस्तावित है। दिल्ली के बाद यह देश का दूसरा अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान होगा। संस्थान के लिए आराजीलाइन ब्लॉक के शहंशाहपुर में डेयरी विकास विभाग की 35 एकड़ जमीन चिह्नित भी कर ली गई है। इसे दिल्ल...