वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: सारनाथ। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों के आपसी विवाद के चलते शनिवार को बच्चों का टीकाकरण बंद रहा। इस वजह से टीका लगवाने आए लोगों को वापस जाना पड़ा। जानकारी के अनुसार शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रयागराज से स्थानान्तरित होकर आई एएनएम ने कार्यभार ग्रहण किया। उसके बाद अधीक्षक ने उसकी छुट्टी स्वीकृत कर दी। पूर्व में चिरईगांव स्वास्थ्य केंद्र से गई महिला स्वास्थ्य कर्मी प्रेम शीला टीकाकरण का काम देख रही थी। प्रेम शीला का कहना हैं कि अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा बिना लिखित आदेश दिए ही उन्हें वापस जाने का निर्देश दिया। वहीं अधीक्षक डॉ संतोष कुमार का कहना है कि एएनएम छुट्टी पर प्रयागराज गई हैं। महिला स्वास्थ्य कर्मी आई थीं फिर चली गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...