वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीपीसीएल प्रबंधन के आदेश को पूर्वांचल डिस्कॉम का वित्त विभाग अनेदखा कर रहा है। इसके चलते कई ठेकेदारों के करोड़ो रुपये फंसे हैं। हर स्तर की जांच होने और कोर्ट के आदेश के बावजूद पेमेंट नहीं किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला श्रीदुर्गा कंस्ट्रक्शन के बकाया भुगतान का है। पावर कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक (वित्त) नीरज चौरसिया के आदेश के बाद भी प्रोपराइटर अभिमन्यु सिंह का वर्षों से 22 लाख रुपये का भुगतान अटका हुआ है। प्रोराइटर का आरोप है कि निदेशक वित्त कार्यालय में तैनात एक लेखाधिकारी की कार्यशैली संदिग्ध है। पेमेंट के लिए सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।

ठेकेदार के 22 लाख रुपये का भुगतान अटका प्रोपराइटर के शिकायती पत्र के अनुसार डिस्कॉम की ओर से वर्ष-2019 और 20 में इमरजेंसी वर्क क...