Varanasi News: आटा चक्की समेत 18 स्थानों पर पकड़ी बिजली की चोरी
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विजिलेंस ने पिछले दो दिनों के दौरान एक आटा चक्की समेत 18 परिसरों में 5 केडब्ल्यूएच एवं उससे अधिक की बिजली चोरी पकड़ी है। सभी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस चोरी के सापेक्ष डिविजन स्तर से राजस्व निर्धारण शुरू हो गया है। दस लाख रुपये से अधिक का असेसमेंट बनेगा। एएसपी समर बहादुर और सीओ सरोज पांडेय की अगुवाई में चले अभियान में प्रवर्तन दल ने मिर्जापुर में पांच उपभोक्ताओं के घर में छापेमारी की। जौनपुर में कटिया लगाकर आटा चक्की के लिए बिजली उपयोग किया जा रहा था। महराजगंज, गोरखपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रयागराज और बलिया में 15 उपभोक्ताओं के घरों में मीटर बाइपास कर बिजली चोरी होती मिली। यह भी पढ़ें- Ara News: कारनामेपुर में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, दो पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.