वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बड़ालालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में शुक्रवार से 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। 21 से 25 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से आए 1200 से अधिक बालक-बालिकाएं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों में खासा उत्साह है। उद्घाटन एमएलसी धर्मेंद्र सिंह सुबह 11 बजे करेंगे। प्रतियोगिता की मेजबानी विकास इंटर कॉलेज को मिली है। गुरुवार शाम तक 15 से अधिक टीमों की रिपोर्टिंग हो चुकी थीं। देर रात तक अन्य टीमों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। खिलाड़ियों के आवास, भोजन और खेल मैदान से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रतिभागी ...