वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दिगंबर जैन समाज काशी ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज का 59वां दीक्षा दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। जैन मुनि श्री 108 धर्म सागर महाराज एवं मुनि श्री 108 भाव सागर महाराज के सानिध्य में ये आयोजन हुआ। इस मौके पर समाज की ओर से दोनों मुनियों को 59 शास्त्र भेंट किए गए। समाज के अध्यक्ष आरसी जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन और उपाध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि विश्व शांति की कामना से 21 जुलाई से भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली पर सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू होगा। सुबह 7.30 बजे जैन घाट से महिलाओं की घटयात्रा निकलेगी, जो भदैनी होते हुए भेलूपुर स्थित भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का त्याग व तपस्या अनुकरणीय भगवान श्रेयांशनाथ की जन...