वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में प्रो. लालमणि जोशी स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को पांचवें दिन तीन मुकाबलों में उन्होंने प्रतिभा दिखाई। पुरुष वर्ग में पहला मैच आचार्य प्रथम और द्वितीय टीम के बीच हुआ। आचार्य द्वितीय ने प्रथम वर्ष की टीम को 6-2 से हराया। आयोजन सचिव तेनजिंग शेंफेन ने बताया कि आचार्य द्वितीय वर्ष की ओर से शेनजिंग तेनजिंग और यीडेम तेनजिंग ने दो-दो गोल किए। फुंतसो डेरजिंग और तासी दर्जिंग ने एक-एक गोल किया। आचार्य प्रथम वर्ष टीम के पेमा तेनजिंग ने दो गोल किए। दूसरा मुकाबला स्टाफ और उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष टीम के बीच हुआ। मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। स्टाफ के छोरतेन तासी और उत्तर मध्यमा के वांग्डु ने एक-एक गोल किया। त...