वाराणसी, जुलाई 14 -- Varanasi News: वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रखंड भेलूपुर की ओर से सोमवार को अग्नि सुरक्षा से बचाव को लेकर मॉकड्रिल किया गया। बंगाली टोला स्थित श्रीराम तारका आंध्र आश्रम में आम लोगों को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार, भेलूपुर प्रखंड के डिवीजनल वार्डन वीवी सुंदर शास्त्री‌‌, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल, पोस्ट नंबर चार के पोस्ट वार्डन भूपेंद्र सिंह गिल, मुन्ना लाल यादव, अनुपम भट्टाचार्य, वीवी सीताराम, वीवी एसपी गनेश मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...