वाराणसी, सितम्बर 23 -- Varanasi News: वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर स्थानान्तरित अधिकारियों आईपीएस प्रमोद कुमार एवं आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव को विदाई दी। दोनों का सम्मान किया और उनके उल्लेखनीय कार्यों एवं योगदान को सराहा। सीपी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने डीसीपी के रूप में जोन एवं इकाई में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में प्रभावी काम किया। अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी से पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार हुए। पुलिस लाइन के सुंदरीकरण, स्वच्छता एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की दिशा में भी उल्लेखनीय पहल की। समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय, डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान उपस्थित...