वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुराचार के मामले में फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में गुरुवार को सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। मुकदमे की सुनवाई अंतिम दौर में चल रही है। बता दें कि आईआईटी बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात में बाइक सवार तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। लंका थाना में बृज एनक्लेव कॉलोनी, सुंदरपुर निवासी कुणाल पांडेय और जिवधिपुर, बजरडीहा के आनंद उर्फ अभिषेक चौहान एवं सक्षम पटेल पर मुकदमा दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...