Varanasi News: आंधी-पानी से पारा गिरा, उमस में कमी
वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। तेज रफ्तार हवा (50 किमी प्रति घंटा) के साथ उमड़े बादलों ने रविवार तीसरे पहर मौसम का मिजाज बदल दिया। शहर एवं जिले के कुछ इलाकों में 15 से 30 मिनट तक मध्यम बारिश हुई जबकि कई इलाकों में बूंदाबादी भी नहीं हुई। फिर भी बारिश से अधिकतम तापमान में 10.1 डिग्री की कमी आई। उमस भी घट गई। आंधीनुमा हवा के चलते कई जगह पेड़ गिर गए, पिंडरा में आकाशीय बिजली की चपेट में आई गाय की मौत हो गई। बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार 8.8 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को भी चमक-गरज के साथ बारिश के अलावा वज्रपात हो सकता है। 8 से 11 जुलाई के बीच व्यापक रूप से तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 8 एवं 11 जुलाई को वज्रपात का अलर्ट जारी किया है。 यह भी पढ़ें- Gaya News: दिनभर बादल, रात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.